Saturday, 4 February 2012

आना ही होगा









हे प्रभु फिर तुझे दुनिया में आना होगा ,
भ्रष्टाचारी रावण नामक  राक्षस को  मिटाना होगा !
हे प्रभु फिर तुझे दुनिया में आना होगा ....

संसदरूपी मंदिर में अब केवल कुम्भ विभीषण इकट्टा होते हैं ,
प्रजा का खून  कैसे चुसे गहन अध्ययन करते हैं ,
राम बनकर तुझको राम राज लाना होगा !
हे प्रभु फिर तुझे दुनिया में आना होगा ....

 इस देश की  हालत तो द्रोपदी के चीरहरण जैसी हो गई ,
भरी सभा में द्रोपदी  वस्त्रहीन हो गई ,
कृष्ण  बनकर तुझको दुर्योधनो से बचाना होगा !
हे प्रभु फिर तुझे दुनिया में आना होगा ....

राम के देश में रावणों का राज होने लगा ,
हर तरफ सीता माँ का  हरण होने लगा ,
रावणों का वध करके इसको अवध बनाना होगा !
हे प्रभु फिर तुझे दुनिया में आना होगा ....

2 comments:

  1. राम के देश में रावणों का राज होने लगा ,
    हर तरफ सीता माँ का हरण होने लगा ,
    रावणों का वध करके इसको अवध बनाना होगा !
    हे प्रभु फिर तुझे दुनिया में आना होगा ..
    ....bahut umda rachna rajat ji shubkamnaye .wah,,,,,

    ReplyDelete